फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद: फीस बढ़ाने से पहले फार्म छह जमा करने में 1098 निजी स्कूलों की आनाकानी

फरीदाबाद जिले के राजकीय विद्यालयों में फीस बढ़ाने से पहले फार्म 6 भरना अनिवार्य है। इसके बाद भी विद्यालयों की लापरवाही सामने आ रही है। विभाग के आदेश के बाद भी महज 20 प्रतिशत विद्यालयों ने ही फार्म 6 जमा किया है। विभाग ने फार्म जमा करने के लिए विद्यालयों को 31 मार्च तक का समय दिया है। जानकारी के अनुसार जिले में 1372 निजी विद्यालय संचालित हैं। इनमें से महज 274 विद्यालयों ने ही फार्म 6 जमा किया है, जबकि 1098 विद्यालय अपनी मनमानी करते हुए फार्म भरने में आनाकानी कर रहे हैं। इन विद्यालयों में 45 प्राइमरी, 477 मिडिल, 203 हाई और 373 सीनियर सेकंडरी विद्यालय शामिल हैं। यह स्थिति शिक्षा विभाग के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। गौरतलब है कि निजी विद्यालयों को फीस बढ़ाने से पहले फार्म-6 भरना अनिवार्य होता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें