फरीदाबाद में नगर निगम मुख्यालय के बाहर बुधवार को आईपीएस अधिकारी वाई पूर्ण कुमार के साथ जातीय भेदभाव के खिलाफ व संस्थागत हत्या की निष्पक्ष जांच, व मुख्य न्यायाधीश बी आर गवई पर जूता उछालने वाले वकील के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को लेकर प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही संदीप लाठर ए एस आई की मौत की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग को लेकर नगर निगम के सभी विभागों के कर्मचारियो एवं दलित संगठनों के दर्जनों कार्यकर्ता नेताओं ने निगम मुख्यालय पर विरोध कर जमकर नारेबाजी की।