फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले की तैयारियां अंतिम चरण में, मेले को सजाने में लगे 90 कर्मचारी

38 वें अंतराष्ट्रीय सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले की तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं। इस बार मेले में काफी बदलाव किया गया है। पर्यटकों की सुविधा पर मुख्य फोकस किया गया है। मेला परिसर में एंबुलेंस, मोबाइल एटीएम, अस्थाई डाकघर, वाटर एटीएम मशीन, विदेशी मुद्रा को बदलने के लिए स्टॉल भी लगाई जाएगी। इसके अलावा मेले में 400 स्टॉल थीम स्टेट, पार्टनर कंट्री सहित पूर्वोत्तर राज्य के हस्तशिल्पियों के लिए आरक्षित किया गया है। वहीं, विभिन्न राज्य से आए लगभग 90 कर्मचारी मेले को सजाने में लगे है। मेला परिसर को संवारने का काम अगले हफ्ते पूरा कर लिया जाएगा। इस बार मेले में आने वाले पर्यटकों को फोटो क्लिक करने के ढेर सारे विकल्प मिलेंगे। मेला परिसर में विभिन्न राज्यों और देशों के रंग-बिरंगे सेल्फी पाइंट बनाए जाएंगे। मेले में दीवारों पर भी खूबसूरत पेंटिंग बनाई गई है। सूरजकुंड मेले में यूपी के हरदोई, शाहजहांपुर, पलवल, हथीन से आए लगभग 90 कर्मचारी मेले में रंगाई, पुताई और हट्स को सजाने के काम में लगे है। यह कर्मचारी पिछले एक माह से सूरजकुंड परसिर का सौंदर्यीकरण करने में लगे है। 15 जनवरी तक सूरजकुंड में रंगाई पुताई के साथ साथ हट्स को सजाने का पूरा कर लिया जाएगा। मेले को आठ से दस जोन में बांटा गया है। ताकि मेले में आने वाले पर्यटकों को खरीदारी में कोई परेशानी न हो।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें