फरीदाबाद जिले में डबल शिफ्ट में संचालित हो रहे राजकीय विद्यालयों को अब सिंगल शिफ्ट में चलाने की तैयारी शुरू हो गई है। शिक्षा विभाग ने इस संबंध में सभी स्कूलों से जानकारी मांगी है कि कौन-कौन से विद्यालय डबल शिफ्ट में संचालित हो रहे हैं। विभाग का उद्देश्य है कि जहां संभव हो, वहां विद्यार्थियों को एक ही शिफ्ट में पढ़ाई की सुविधा दी जाए, ताकि उन्हें बेहतर शैक्षणिक माहौल मिल सके।