फरीदाबाद के सेक्टर-3 स्थित प्रजनन एवं स्वास्थ्य शिशु केंद्र एफआरयू-2 में स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां नर्सिंग स्टाफ के समय पर मौजूद न होने के आरोप के बीच एक गर्भवती महिला की डिलीवरी अस्पताल के वार्ड में नहीं बल्कि अस्पताल परिसर की पार्किंग में ही हो गई। यह घटना 15-16 मई की रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है। इस घटना के बाद पीड़ित परिवार ने अस्पताल प्रशासन और नर्सिंग स्टाफ पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।