सहायक पुलिस आयुक्त अपराध-2 वरुण कुमार दहिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि अपराध शाखा सेक्टर-85 के प्रभारी एसआई राज सिंह अपनी टीम एएसआई सुनील कुमार, सिपाही सन्नी, विवेक तथा चालक सिपाही संजय कुमार के साथ सरकारी वाहन में आईएमटी चौक चंदावली क्षेत्र में गश्त एवं अपराध पड़ताल के लिए मौजूद थे। इसी दौरान विश्वसनीय सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि सोनू पुत्र प्रेम सिंह उर्फ भिखारी शाह निवासी जिला सीतामढ़ी, बिहार हाल निवासी संगम विहार, दिल्ली, जो पूर्व में गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट, चोरी, लूट एवं हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामलों में संलिप्त रहा है, अवैध हथियार के साथ मोटरसाइकिल पर आईएमटी क्षेत्र से मच्छगर होते हुए नोएडा जाने वाला है और किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। वह फरीदाबाद के मामलों में वांछित भी है।