फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद: गुरुग्राम में हरियाणा राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जीते छह पदक

फरीदाबाद। गुरुग्राम में आयोजित पहली हरियाणा राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में जिले की यूनिफाइड टाइटंस अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छह पदक अपने नाम किए। अंडर-11 बालक वर्ग में सात्विक ने स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। वहीं पुरुष एकल वर्ग में वासु ने भी स्वर्ण पदक हासिल कर खिताब अपने नाम किया। पुरुष एकल में ऋषभ और अंडर-17 बालिका वर्ग में मानवी ने रजत पदक जीते। इसके अलावा अंडर-17 बालक वर्ग में जय तथा अंडर-19 बालक वर्ग में सिद्धांत कटारिया ने कांस्य पटक जीतकर टीम की सफलता में अहम योगदान दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें