फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद: शहरी स्वास्थ्य केंद्र की हालत बेहद खस्ता, मरीजों को नहीं मिल रही पूरी दवाइयां

फरीदाबाद सेक्टर-3 स्थित शहरी स्वास्थ्य केंद्र की हालत बेहद खस्ता बनी हुई है, जहां मरीजों को न तो पूरी दवाइयां मिल पा रही हैं और न ही एक्सरे जांच की सुविधा उपलब्ध है। एक्सरे मशीन की फिल्म पिछले चार दिनों से खत्म होने के कारण मरीजों को बीके अस्पताल भेजा जा रहा है, जबकि दवाइयों की कमी के चलते कई मरीज खाली हाथ लौटने को मजबूर हैं। स्वास्थ्य केंद्र में दवाइयों की उपलब्धता को लेकर मरीजों ने नाराजगी जताई। कई मरीजों का कहना है कि यहां अक्सर दवाइयां आधी-अधूरी ही मिलती हैं, जबकि कई बार बिना दवाओं के ही वापस लौटना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि केंद्र में एक्सरे फिल्म और आवश्यक दवाइयों का स्टॉक तुरंत बहाल किया जाना चाहिए, ताकि मरीजों को बार-बार भटकना न पड़े।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें