फरीदाबाद बीके नागरिक अस्पताल में पार्किंग की समस्या लगातार बनी हुई है। अस्पताल परिसर में उचित पार्किंग व्यवस्था न होने और लोगों द्वारा मनमाने ढंग से वाहन खड़े करने के कारण रोजाना अव्यवस्था देखने को मिलती है। गुरुवार को स्थिति और भी खराब हो गई, जब एमरजेंसी विभाग के बाहर लोगों ने लाइन से बाइक खड़ी कर दिया, जिससे लोगों को काफी समस्या हुई। साथ ही बीके नागरिक अस्पताल के बाहर फैली गंदगी लोग परेशान हैं। अस्पताल के मुख्य द्वार पर ही कूड़े का ढेर लगा है।