फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद में शुरू हुई ऑनलाइन रजिस्ट्री प्रणाली, नागरिकों को मिलेगी पेपरलेस सेवा

हरियाणा सरकार की ओर से रजिस्ट्री प्रक्रिया में पारदर्शिता और तकनीकी दक्षता को बढ़ावा देने के लिए एक नवंबर से ऑनलाइन एवं पेपरलेस रजिस्ट्री प्रणाली शुरू की गई है। मुख्यमंत्री की ओर से लॉन्च किए गए इस तंत्र का उद्देश्य नागरिकों को सुविधाजनक, भ्रष्टाचार-मुक्त और सरल रजिस्ट्री प्रक्रिया उपलब्ध कराना है। पेपरलेस रजिस्ट्री प्रणाली के पहले दिन फरीदाबाद तहसील में जिला उपायुक्त विक्रम सिंह ने निरीक्षण किया और संपूर्ण व्यवस्था की समीक्षा की। उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि अब नागरिक स्वयं पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं। आवेदक को केवल फोटो और सिग्नेचर के लिए फिजिकली तहसील में उपस्थित होना होगा, जिसे 10-15 मिनट के भीतर पूरा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें