फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद में नवजात शिशुओं के दूध पाउडर का सैंपल जांच में फेल

नवजात शिशुओं की सेहत से जुड़ा एक गंभीर मामला फरीदाबाद से सामने आया है। यहां शून्य से छह महीने तक के बच्चों के लिए बनाए जाने वाले इंफेंट मिल्क पाउडर का एक सैंपल खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में असुरक्षित (अनसेफ) पाया गया है। इस मामले ने स्वास्थ्य विभाग से लेकर अभिभावकों तक सबको चिंता में डाल दिया है। जानकारी के अनुसार, यह सैंपल फरीदाबाद के आईएमटी क्षेत्र स्थित न्यूट्रिमेड हेल्थ केयर नामक कंपनी से लिया गया था। यह कंपनी इंफेंट मिल्क पाउडर न केवल देश के विभिन्न हिस्सों में सप्लाई करती है, बल्कि विदेशों में भी इसका निर्यात करती है। ऐसे में इस सैंपल का असुरक्षित पाया जाना बेहद चिंताजनक माना जा रहा है। खाद्य सुरक्षा विभाग के डेजीनेटेड ऑफिसर डॉ. पृथ्वी सिंह ने बताया कि दीपावली के मौके पर विभाग की ओर से कुल 67 खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए लिए गए थे। इनमें से अब तक 18 सैंपलों की रिपोर्ट प्राप्त हुई है, जिनमें से तीन सैंपल असुरक्षित घोषित किए गए हैं। इन्हीं में एक सैंपल इंफेंट मिल्क पाउडर का है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें