फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद के बीके अस्पताल में बड़ी लापरवाही, डॉक्टरों ने जिंदा महिला को भेज दिया पोस्टमार्टम हाउस

फरीदाबाद के शुक्रवार को अस्पताल में चिकित्सकों ने एक जिंदा महिला को मृत घोषित कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिसके बाद शवगृह में मौजूद चिकित्सक ने महिला को जीवित घोषित कर दिया और बिना पोस्टमार्टम किए वापस ईसीजी के लिए भेज दिया। हालांकि, कुछ ही देर बाद दोबारा जांच में महिला की मौत की पुष्टि हो गई। जानकारी के अनुसार, बल्लभगढ़ निवासी महेंद्री देवी काफी समय से बीमार चल रही थीं। जिसके बाद उन्हें बल्लभगढ़ सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी उम्र 40 से 42 साल थी। महेंद्री की तबीयत ज्यादा खराब होने पर उन्हें बीके अस्पताल इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें