फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद में उधार के रुपये मांगने पर मेडिकल स्टोर संचालक को लाठी-डंडो से पीटा

फरीदाबाद सेक्टर-29 निवासी नरेंद्र ने बताया कि उनका छोटा भाई जीतू मेडिकल स्टोर चलाता है। गड्ढा कॉलोनी निवासी सुनील भाटी अक्सर दुकान से उधार में दवा व अन्य सामान लेकर जाता है। आरोप है कि बृहस्पतिवार रात को भी सुनील मेडिकल स्टोर पर कुछ सामान लेने के लिए आया था। इस दौरान जीतू ने पिछला बकाया चुकाने को कहा तो आरोपी ने गाली-गलौज की। फिर आरोपी ने कॉल करके अपने साथियों को बुला लिया। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर जीतू को डंडों से पीटा। इससे उसके सिर पर गंभीर चोट लगी। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें