फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण, कई लोग नहीं दे रहे सहयोग

उपायुक्त आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में जिला फरीदाबाद की 90 तिगांव विधानसभा चुनाव क्षेत्र में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस अभियान के तहत वर्ष 2002 की मतदाता सूची में दर्ज नामों का वर्ष 2024 की मतदाता सूची से मिलान (मैपिंग) किया जा रहा है। यह कार्य बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) द्वारा घर-घर जाकर किया जा रहा है। संज्ञान में आया है कि कई मतदाता इस महत्वपूर्ण कार्य में अपेक्षित रुचि नहीं ले रहे हैं और बीएलओ को आवश्यक सहयोग प्रदान नहीं कर रहे हैं। मतदाताओं के सहयोग की कमी के कारण बीएलओ को सत्यापन कार्य में कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें