अमर उजाला और व्यापारी एकता संघ के संयुक्त तत्वावधान में यथार्थ हॉस्पिटल के सौजन्य से बुधवार को खेड़ी में आयोजित मुफ्त स्वास्थ्य जांच एवं रक्त दान शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। शिविर में 257 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य जांच और डॉक्टरों से परामर्श लिया। लोगों को सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ आवश्यक जांच सुविधाएं भी निशुल्क उपलब्ध कराई गईं, जिससे उन्हें समय रहते अपने स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी मिल सकी।