फरीदाबाद शहर के एनआईटी एक स्कूल में इस समय इंद्रानगर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की कक्षाएं लग रही हैं। इस विद्यालय में छात्रों को मूलभूत सुविधाएं भी नहीं मिल रही हैं, जिसकी वजह से उनको परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल में छात्रों के लिए न तो पीने का पानी उपलब्ध है और न ही शौचालय की व्यवस्था है। क्लासरूम में बोर्ड नहीं है।