हरियाणा शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों और डाइट केंद्रों में उपलब्ध टैबलेट की स्थिति को अपडेट करने के लिए एमआईएस पोर्टल पर नया मॉड्यूल जारी किया है। “वर्तमान टैब स्थिति” नामक इस मॉड्यूल में सभी सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक और उच्च विद्यालयों के लिए अपने विद्यालय में उपलब्ध टैबलेट का पूरा विवरण दर्ज करना अनिवार्य किया गया है।