फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन का पहला सोमवार: फरीदाबाद में उमड़ी भक्तों की भीड़, यहां है 21 फीट ऊंचा शिवलिंग, भक्तों का लगा तांता

अनुज कुमार Updated Mon, 14 Jul 2025 01:25 PM IST

फरीदाबाद के सेक्टर-49 स्थित सैनिक कॉलोनी का शिव मंदिर सावन के पहले सोमवार को श्रद्धालुओं से खचाखच भरा नजर आया। यह मंदिर अपने 21 फीट ऊंचे शिवलिंग के लिए प्रसिद्ध है, और सावन के महीने में यहां हर वर्ष भारी भीड़ उमड़ती है। सोमवार सुबह से ही श्रद्धालु मंदिर पहुंचने लगे और भगवान शिव के दर्शन के लिए लंबी कतारों में खड़े नजर आए। भक्तों ने ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों के बीच जल, दूध, दही और बेलपत्र अर्पित कर भोलेनाथ का अभिषेक किया और पूजा-अर्चना में लीन हो गए। बताया जाता है कि यह शिव मंदिर करीब 25 वर्ष पुराना है और स्थानीय निवासियों के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। सावन के महीने में यहां विशेष पूजा, रुद्राभिषेक और भंडारे का आयोजन भी किया जाता है, जिसमें क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में भाग लेते हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि यहां की भक्ति-भावना और माहौल उन्हें हर वर्ष खींच लाता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें