फरीदाबाद के बसंतपुर गांव में यमुना नदी का पानी भरने से सभी मकान डूब गए हैं। मकान की तलाशी के लिए डूब क्षेत्र में एसडीआरएफ की टीम को उतारा गया है। यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने पर फरीदाबाद के बसंतपुर गांव पूरी तरह से चपेट में है। यह गांव पूरा यमुना नदी की जमीन पर बसा हुआ है। जब भी ऊपर पहाड़ों पर तेज बारिश होती है तो हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़ने के बाद यह गांव इसी तरह डूब जाता है। खेती की जमीन पर ही कुछ दबंग लोगों द्वारा प्लाटिंग कर मकान बना लिए हैं।