फरीदाबाद के आदर्श कॉलोनी ब्लॉक दो में चिल्ड्रन पार्क के पास इलाके की मुख्य सड़क पर कूड़ा डंप किया गया है। आसपास के लोगों ने बताया कि यहां कूड़ा ऐसे ही पड़ा रहता है। स्थानीय निवासी अभिषेक मक्कर ने बताया कि रोज निगम सफाई करता है और लोग यहां कूड़ा डाल जाते हैं। उन्होंने कहा कि यह चक्र तभी टूटेगा जब प्रशासन ऐसे लोगों पर करवाई करेगी जो यहां कूड़ा डालते हैं।