फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad: फरीदाबाद अस्पताल में सेवा रिकॉर्ड अपडेट को लेकर कर्मचारियों का हंगामा, एम्बुलेंस पार्किंग में बैठक

जिला नागरिक अस्पताल में कार्यरत कर्मचारियों के नौकरी से संबंधित सेवा रिकॉर्ड अस्पताल प्रशासन के पास उपलब्ध न होने का मामला सामने आया है। अधिकारियों द्वारा कर्मचारियों को सेवा रिकॉर्ड अपडेट कराने के लिए कैफे पर जाकर ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करने को कहा गया था। इस फैसले से नाराज कर्मचारियों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ जयंत आहूजा से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों की आपत्ति के बाद प्रशासन ने मामले का समाधान करते हुए अस्पताल परिसर में ही ऑपरेटर के माध्यम से सेवा रिकॉर्ड अपडेट कराने का आश्वासन दिया। इस आश्वासन के बाद भी कर्मचारियों की मांगें यहीं नहीं रुकीं। कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अस्पताल के ले-एम्बुलेंस पार्किंग एरिया में बैठक की। बैठक में बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे और संगठन के नेतृत्व में आगे की रणनीति पर चर्चा की गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें