फरीदाबाद जिले में दिवाली की रात जहां लोगों ने खुशियां मनाई, जमकर पटाखे फोड़े, वहीं, दूसरी ओर इन्हीं पटाखों के कारण कई इलाकों में आग लगने की वारदातें सामने आईं। इनमें सारण गांव में कबाड़ी के गोदाम में आग, डबुआ सब्जी मंडी के बाहर कूड़े में भी आग, सेक्टर-22 में एक वर्कशॉप में आग, मछली मार्केट के पास कूड़े में आग आदि स्थान शामिल हैं। शहर में जहां लोग पटाखे फोड़ रहे थे, वहीं, दमकल विभाग के कर्मी पटाखों व शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग को बुझाने में व्यस्त थे। दिवाली पर सभी कर्मियों की छुट्टी रद्द कर दी गई थी।