फरीदाबाद की ग्रीन फील्ड कॉलोनी स्थित गली नंबर-3 ए ब्लॉक में रविवार दोपहर करीब चार बजे एक चार मंजिला मकान की चौथी मंजिल पर अचानक आग लग गई। आग की लपटें देख आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था, जिससे कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।