फरीदाबाद के खेड़ी गुजरान स्थित एकेपी क्रिकेट मैदान पर रविवार को एफसी डॉमिनेटर क्लब और यूके एसओएल के बीच मुकाबला खेला गया। इस बेहद रोमांचक मुकाबले का नतीजा सुपर ओवर में जाकर निकला, जहां पर एफसी डॉमिनेटर ने जीत दर्ज की। इस मैच में यूके एसओएल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 184 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में बल्लेबाजी को आई एफसी डॉमिनेटर की टीम भी 184 रन बना पाई। इसके बाद नतीजा सुपर ओवर में हुआ, जहां पर एफसी डॉमिनेटर ने एक ओवर में 14 रन बनाए। इसके बाद बल्लेबाजी को आई यूके की टीम सिर्फ आठ रन ही बना सकी। यूके एसओएल के लिए मदन सिंह ने 44 और हिमांशु ने 22 रन बनाए। डॉमिनेटर की ओर से सचिन और चेतन ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। इसके जवाब में डॉमिनेटर की ओर से बल्लेबाजी को आए चेतन ने 71 और रविंद्र ने 60 रन की पारी खेली।