फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad: जिले की तीन योग खिलाड़ियों ने डिस्ट्रिक्ट प्रतियोगिता में जीते 5 पदक, यहां हुआ चयन

अनुज कुमार Updated Thu, 21 May 2026 09:26 PM IST

जिले में आयोजित डिस्ट्रिक्ट योगासन प्रतियोगिता के 12–14 आयु वर्ग की पारंपरिक योगासन स्पर्धा में अंकिता ने स्वर्ण अपने नाम किया। वहीं अर्पिता ने रजत और ऋषिका ने कांस्य पदक हासिल किया। आर्टिस्टिक सोलो प्रतियोगिता के 12–14 आयु वर्ग में भी अंकिता ने रजत और अर्पिता ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। इस शानदार प्रदर्शन के आधार पर अंकिता, अर्पिता और ऋषिका का चयन आगामी हरियाणा स्टेट योग स्पोर्ट्स चैंपियनशिप के लिए हुआ है। यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता योगा फेडरेशन ऑफ इंडिया से संबद्ध हरियाणा स्टेट योगासन एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित होगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें