सोमवार से गुरुग्राम में शुरू हो रहे सीएम कप लिए फरीदाबाद की कई खेलों की टीमें रविवार शाम को ही गुरुग्राम के लिए रवाना हो गईं। जहां पर सोमवार को सभी खेलों के खिलाड़ी पहले ओपनिंग सेरेमनी में भाग लेंगे, इसके बाद विभिन्न-विभिन्न खेलों में हिस्सा लेंगे। बता दें कि जिले के सभी खिलाड़ी खो-खो, हैंडबॉल, बास्केटबॉल, फुटबॉल और कबड्डी के मुकाबलों में अपने खेल और कौशल का प्रदर्शन गुरुग्राम में करेंगे।