फरीदाबाद जिले की मानव रचना स्पोर्ट्स अकादमी में चल रहे कॉर्पोरेट टूर्नामेंट में रविवार को दो मुकाबले खेले गए। इनमें पहले मुकाबले में मारुति सुजूकी ने सोना कॉम स्टार को हरा दिया। वहीं दूसरे मुकाबले में स्पार्क मिंडा ने इंपीरियल ऑटो हराकर जीत दर्ज की। पहले मैच में सोना कॉम स्टार ने 195 रनों का स्कोर खड़ किया। इसके जवाब में बल्लेबाजी को आई मारुति सुजूकी ने सिर्फ 10.1 ओवर में चार विकेट पर 198 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया।