फरीदाबाद सेक्टर-70 स्थित रॉयल हेरिटेज सोसाइटी में रखरखाव शुल्क बढ़ाए जाने के विरोध में बुधवार को निवासियों ने प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है कि सोसाइटी में मूलभूत सुविधाएं पूरी तरह उपलब्ध नहीं हैं, इसके बावजूद बिल्डर ने एक जून 2026 से मासिक रखरखाव शुल्क बढ़ाने का फैसला लिया है।