जींद में आयोजित की गई राज्य स्तरीय सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में फरीदाबाद के खिलाड़ियों ने जीते पांच पदक, इनमें एक स्वर्ण पदक और तीन रजत पदक और एक कांस्य पदक शामिल रहा। यशराज ने जेवलिन थ्रो इवेंट में स्वर्ण पदक जीता,100 मीटर दौड़ में शिवम वैष्णव ने रजत पदक जीता। कृतिका ने 800 मीटर दौड़ रजत पदक और हिमांशी ने 1500 मीटर दौड़ में रजत पदक एवं मोनिका ने शाट पुट इवेंट में कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।