फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : फरीदाबाद नगर निगम चुनाव, वार्ड 43 के बूथ नंबर 1197 पर ईवीएम खराब, मतदान प्रभावित

फरीदाबाद नगर निगम चुनाव के दौरान सेक्टर 2 स्थित वार्ड नंबर 43 के बूथ नंबर 1197 पर ईवीएम मशीन में खराबी आ गई। मशीन करीब आधे घंटे से बंद पड़ी है, जिससे मतदान करने आए मतदाताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ईवीएम खराब होने की जानकारी मिलते ही चुनाव अधिकारियों को तुरंत बुलाया गया। तकनीकी टीम मशीन को ठीक करने का प्रयास कर रही है ताकि मतदान प्रक्रिया जल्द से जल्द सुचारु रूप से शुरू हो सके। प्रशासन द्वारा मतदाताओं को धैर्य बनाए रखने की अपील की गई है। मतदान प्रक्रिया शाम 6 बजे तक जारी रहेगी और इसके नतीजे 12 मार्च को घोषित किए जाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें