सूर्य उपासना के महापर्व छठ का आज समापन हो गया है। फरीदाबाद के डबुआ कॉलोनी स्थित भोजपुरी अवधी समाज छठ घाट पर श्रद्धालु पूजा करने पहुंचे। वहीं दूसरी तरफ फरीदाबाद एसडीएम नगर पूर्वी समाज छठ घाट पर सूर्य को अर्घ्य देने के बाद थोड़ा सा घाट खाली होने पर बच्चे डुबकी लगाकर मस्ती करते नजर आए।