डीटीपी की ओर से गांव पाखल और गोथरा मोहताबाद की राजस्व संपदा में दो अनधिकृत कॉलोनियों में बुधवार को अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई के तहत 14 एकड़ में तोड़फोड़ अभियान चलाया गया। इसमें 3 औद्योगिक शेड, 4 चारदीवारी, 12 डीपीसी और मिट्टी के सड़क नेटवर्क को ध्वस्त किया गया।