फरीदाबाद जिले के गांव लधियापुर, तहसील गौंछी में अवैध कॉलोनी के खिलाफ ध्वस्तीकरण अभियान चलाया गया। करीब 13 एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही इस अनधिकृत कॉलोनी में प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए 38 डीपीसी, 15 बाउंड्री वॉल, कच्चे रास्तों का जाल, 15 निर्माणाधीन ढांचे और 10 आंशिक रूप से बने निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद रहा और पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी कराई गई।