सेक्टर-31 में एक बेहद दर्दनाक हादसे में घर के बाहर साइकिल चला रहे आठ वर्षीय बच्चे सक्षम की ई-रिक्शा के नीचे दबने से मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब पानी की बोतलों से लदा एक ई-रिक्शा टी-प्वाइंट पर बने रैंप की वजह से अनियंत्रित होकर साइकिल सवार बच्चे के ऊपर पलट गया। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया है।