फरीदाबाद बीके नागरिक अस्पताल स्थित कोविड वार्ड में चोरों ने सोमवार रात को जनरल स्टोर नंबर 3 के पीछे से खिड़की का शीशा तोड़कर दो वेंटीलेटर, तीन ऑक्सीमीटर व कुछ ऑक्सीजन पाइप चुराई। सुबह कर्मचारियों के आने के बाद पता चला। कर्मचारियों ने सीएमओ पीएमओ को उसके बारे में अवगत कराया। वह पुलिस को सूचना दी। बाहर लगे सीसीटीवी को देखकर कार्रवाई में पुलिसकर्मी लगे।