फरीदाबाद की सुभाष कॉलोनी में उस समय हड़कंप मच गया, जब 25 वर्षीय युवक नशे की हालत में करीब 150 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गया। सूचना पर पहुंचे स्थानीय लोगों और फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा। गंभीर हालत के चलते उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।