फरीदाबाद नगर निगम ने गांव सोतई में करीब 3.87 करोड़ रुपये की लागत से कूड़ा निस्तारण परियोजना के लिए बाउंड्री वॉल और प्लेटफॉर्म निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए निविदा जारी होने के बाद ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। शनिवार को आयोजित पंचायत में कूड़ाघर संघर्ष समिति का गठन कर देवेंद्र पहलवान को प्रधान चुना गया। ग्रामीणों का कहना है कि आबादी और खेती के बीच डंपिंग यार्ड बनने से प्रदूषण, दुर्गंध और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ेंगी। वहीं नगर निगम का उद्देश्य जिले में रोजाना निकलने वाले करीब 900 टन कचरे के स्थानीय निस्तारण की व्यवस्था विकसित करना है। वहीं अब बंधवाड़ी में कूड़ा नहीं जा रहा और जिले में भी विरोध हो रहा है।