उपायुक्त (डीसी) विक्रम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि ‘दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ के तहत जिन पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण 25 अक्तूबर तक लाडो लक्ष्मी योजना एप पर पूर्ण हो जाएगा, उन्हें आगामी एक नवम्बर 2025 को हरियाणा डे के अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा लाभार्थियों को योजना की पहली किस्त जारी की जाएगी। डीसी विक्रम सिंह ने आज लघु सचिवालय स्थित सभा कक्ष में ‘दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की।