फरीदाबाद के मुजेसर के औद्योगिक क्षेत्र में कई कंपनियों को गैस की किल्लत की मार झेलनी पड़ रही है। कुछ इकाइयों के पास अभी पहले का स्टॉक है, पर कुछ कंपनी मालिकों का कहना है अगर जल्द ही हालात सामान्य नहीं हुए तो उन्हें कंपनी बंद करने का खतरा भी सता रहा है।