फरीदाबाद में सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं के सुधार के तमाम दावों के बीच डबुआ कॉलोनी स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर की स्थिति बदहाल नजर आई। इलाज के लिए आई महिलाएं और मरीज केंद्र की अव्यवस्था से खासे परेशान दिखे। मरीजों ने बताया कि यहां पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं है, जबकि शौचालय की हालत अत्यंत खराब है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि यह अव्यवस्था परिसर में चल रहे मरम्मत के कारण उपजी एक अस्थाई समस्या है। जल्द ही इसका निस्तारण कर दिया जाएगा।