फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद में दिल्ली-मुंबई-बड़ोदरा हाईवे के समीप स्कॉर्पियो और स्कोडा की भिड़ंत

फरीदाबाद में दिल्ली-मुंबई-बड़ोदरा हाईवे के समीप सेहतपुर के नए पुल के पास रविवार रात करीब एक से दो बजे स्कॉर्पियो गाड़ी और स्कोडा गाड़ी की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि पास में खड़ा बिजली का खंभा और पुलिस बूथ टूट गया। आसपास लगे साइन बोर्ड और तार भी टूटे हुए दिखाई दिए। इसके साथ ही स्कोडा गाड़ी पास में बने नाले में जा गिरी। स्कॉर्पियो गाड़ी पर कोई नंबर प्लेट नहीं थी, जबकि स्कोडा गाड़ी का नंबर दिल्ली रजिस्टर्ड थी। टक्कर के बाद स्कॉर्पियो गाड़ी पलट गई थी और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। मौजूद लोगों ने बताया कि घटना देर रात की बताई जा रही है। हादसे में पुलिस बूथ पूरी टूट गया और उसमें रखा सारा सामान खराब हो गया। पल्ला थाना से थाना प्रभारी सत्य प्रकाश ने बताया कि इस घटना में किसी को भी कोई हानि नहीं हुई है। इसके अलावा थाने में किसी भी पक्ष की ओर से कोई भी शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें