फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : फरीदाबाद में ‘दिवाली माय भारत वाली’ कार्यक्रम के तहत चलाया गया स्वच्छता अभियान

‘दिवाली माय भारत वाली’ कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को व्यापार मंडल फरीदाबाद एवं नेहरू युवा केन्द्र संगठन व मेरा युवा भारत फरीदाबाद (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) एवं नगर निगम फरीदाबाद के सहयोग से मार्किट क्लीन अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर व्यापार मंडल फरीदाबाद के प्रधान राजेश भाटिया ने कहा कि इस स्वच्छता अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्थानीय बाजारों और बाजारों की ओर आकर्षित करना है ताकि ऑनलाइन शॉपिंग पर निर्भरता कम हो सके। कार्यक्रम का मुख्य फोकस बाजार परिसर की सफाई करना रहा ताकि अधिक से अधिक लोग स्थानीय बाजार का दौरा कर सकें और लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा दिया जा सके। राजेश भाटिया ने कहा की हर क्षेत्रवासी को इस सफाई अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें