फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद में सॉस फैक्टरी में मुख्यमंत्री उड़न दस्ता ने मारा छापा, सैंपल लिए गए

श्याम जी. Updated Wed, 23 Jul 2025 09:54 PM IST

मुख्यमंत्री उड़न दस्ता फरीदाबाद की टीम ने बुधवार को जिले के राम नगर थाना क्षेत्र स्थित रीना फूड प्रोडक्ट नामक सॉस फैक्ट्री पर छापेमारी की। गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई कि यहां टमाटर व मिर्च के बिना ही सॉस और चिली चटनी तैयार की जा रही है। छापेमारी के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. राजेश वर्मा भी मौके पर मौजूद रहे। फैक्ट्री संचालिका रीना पत्नी विनोद कुमार ने वैध लाइसेंस प्रस्तुत किया। निरीक्षण के दौरान फैक्ट्री में करीब 8500 किलोग्राम टमाटर सॉस, 1000 किलोग्राम ग्रीन चिली सॉस और 500 किलोग्राम सॉसा सॉस पाया गया। इनमें से अधिकांश बिना ब्रांडिंग और मार्किंग के पैक किए जा रहे थे। डॉ. वर्मा ने विभिन्न सॉस के चार नमूने जांच के लिए एकत्र किए। साथ ही फैक्ट्री में घरेलू उपयोग वाले चार एलपीजी सिलेंडरों का अवैध रूप से व्यवसायिक कार्य में उपयोग पाया गया, जिन्हें जब्त कर गैस एजेंसी में जमा कराया गया है। फिलहाल सैंपलों की रिपोर्ट का इंतजार है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें