फरीदाबाद में सरकार ने प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों के नजदीक पहुंचाने के लिए आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की स्थापना की थी, ताकि हर नागरिक को अपने क्षेत्र में ही बुनियादी चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें। लेकिन फरीदाबाद के नांगला एनक्लेव स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर की हकीकत कुछ अलग तस्वीर पेश करती है। यह केंद्र गली के भीतर स्थित है, जहां तक पहुंचने में ही मरीजों को मशक्कत करनी पड़ती है।