फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद में चला बुलडोजर: पहली नाइट फूड स्ट्रीट मार्केट के पक्के निर्माण पर गिरी गाज, जानें क्या बोले लोग

फरीदाबाद सेक्टर-16 में विकसित की जा रही शहर की पहली नाइट फूड स्ट्रीट मार्केट अब शुरू होने से पहले ही विवादों में आ गई है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने फूड स्ट्रीट में किए गए अवैध पक्के निर्माण पर कार्रवाई करते हुए बुल्डोजर चलवा दिया। प्राधिकरण के अनुसार दुकानदारों को केवल स्टील स्ट्रक्चर लगाने की अनुमति दी गई थी, लेकिन उन्होंने नियमों की अनदेखी करते हुए पक्के निर्माण कर लिए थे। वहीं दुकान किराए पर लेने वाले दुकानदारों का लाखों का नुकसान हो गया। उनका कहना है कि उन्हें समान निकालने तक का समय नहीं दिया गया। एचएसवीपी अधिकारियों के अनुसार दुकानदारों ने टाइल्स, टेंडर, तंदूर और स्थायी छतें तक बना ली थीं, जबकि निर्माण का नक्शा स्वीकृत नहीं था। विभाग का कहना है कि फूड स्ट्रीट का उद्देश्य केवल अस्थायी संरचना के जरिए स्ट्रीट फूड व्यवसाय को बढ़ावा देना था, न कि पक्की दुकानें बनवाना। गौरतलब है कि प्राधिकरण की ओर से लगभग 40 लाख रुपये में ऐसी दुकानों का आवंटन किया गया था, जिनकी बाजार कीमत ढाई करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। अब इस कार्रवाई के चलते फरीदाबादवासियों को नाइट फूड स्ट्रीट के उद्घाटन का इंतजार और लंबा करना होगा। फिलहा,ल नाइट फूड स्ट्रीट की सुविधा केवल गुरुग्राम और पंचकूला में उपलब्ध है। फरीदाबाद में इसके शुरू होने की उम्मीद पर फिलहाल पानी फिरता नजर आ रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें