चावला कॉलोनी में गुरुद्वारे के बाहर से शादी वाले दिन दुल्हन के भाई के अपहरण की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। बदमाश फॉर्च्यूनर में सवार होकर आए और युवक को अगवा करके ले गए। गुरुद्वारे के अंदर युवक की बहन फेरे ले रही थी। परिवार के अन्य लोग सभी अंदर मौजूद थे। इस घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। वहीं दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि युवक को लेकर जाने की सूचना मिली है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।