फरीदाबाद एनआईटी 3 नंबर में खुले नाले में एक शव मिला। कहा जा रहा है कि मृतक की मौत गिरकर हुई है। बृहस्पतिवार को मामला सामने आया। मृतक 50 साल का चरण सिंह कल्याणपुरी झुग्गी का रहने वाला था। एसजीएम नगर थाना इलाके का मामला बताया जा रहा है। मृतक 28 नवंबर से लापता था। दो दिसंबर को गुमशुदगी की एफआईआर एसजीएम नगर थाना में चरण सिंह के बेटे गुलशन ने कराई थी। स्थानीय लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी।