हरिद्वार से कांवड़ लेकर पलवल लौट रहे कांवड़िए बम भोले के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे हैं। रविवार को आगरा नहर के साथ बनाए गए कांवड़ शिविरों में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। बड़ी संख्या में कांवड़िए शिविरों में विश्राम करते नजर आए। कांवड़ियों ने बताया कि इस बार रास्ते में पहले की तुलना में बेहतर व्यवस्थाएं की गई हैं। जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए शिविर लगाए गए हैं, जहां लोग सेवा भावना के साथ कांवड़ियों की मदद और सेवा में जुटे हैं।