भूपानी थाना क्षेत्र में आर्म्स एक्ट के नामजद आरोपी जतिन उर्फ जीतू को सीआईए टीम पकड़ने पहुंची थी। इस दौरान आरोपी ने परिजनों के साथ मिलकर सीआईए टीम पर हमला बोल दिया। झगड़े में सीआईए टीम के कुछ लोग चोटिल भी हो गए हैं। सीआईए की टीम ने कानून का डर दिखाकर किसी तरह से आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके बाद भूपानी थाने में हमला करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।