फरीदाबाद। गाजियाबाद में आयोजित इंटर स्कूल टूर्नामेंट में फरीदाबाद के उभरते हुए खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाया है। शहर के दो नन्हे खिलाड़ियों, अथर्व और गार्गी ने अपनी मेहनत और कौशल के दम पर प्रतियोगिता में दो-दो पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में 12 वर्षीय अथर्व आकर्षण का केंद्र रहे। उन्होंने अपनी उम्र से उच्च वर्ग में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-13 और अंडर-15 दोनों श्रेणियों में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी श्रेष्ठता साबित की। अथर्व के इस दोहरे स्वर्ण पदक की उपलब्धि ने खेल प्रेमियों को खासा प्रभावित किया है।